हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर खास सम्मान पाने वाली बनीं इकलौती भारतीय स्टार बनी दीपिका पादुकोण

मुंबई, 03 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर खास सम्मान दिया है।

दीपिका पादुकोण वाकई बॉलीवुड की क्वीन हैं, और उनकी बादशाहत सरहदों से परे है। अपने दमदार अभिनय और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतरीन योगदान से दीपिका ने न सिर्फ भारत में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसा ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने बार-बार इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को गर्व महसूस कराया है। एक बार फिर दीपिका ने भारत का नाम रोशन किया है, जब हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया। यह और भी खास बन जाता है क्योंकि दीपिका इस सम्मान को पाने वाली एकमात्र भारतीय बनी हैं। इस तरह से दीपिका अब एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, रैचेल मैकऐडम्स, स्टैनली टुच्ची, डेमी मूर और कई मशहूर ग्लोबल आर्टिस्ट्स के साथ इस साल की लिस्ट में शुमार हो गई हैं।

दुनियाभर की मशहूर हस्तियों के बीच दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। जहां कई ग्लोबल सितारों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया गया है, वहीं दीपिका इस सम्मान को पाने वाली इकलौती भारतीय बनी हैं। इस कामयाबी के साथ दीपिका न सिर्फ भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर देश की मौजूदगी और प्रभाव को भी मज़बूती से साबित कर रही हैं।

दीपिका ने कई बार देश का नाम रोशन किया है। 2018 में उन्हें टाइम मैगज़ीन ने दुनिया की 100 सबसे असरदार लोगों में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी मिला। फिर उन्होंने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी अनवील करके एक नया इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय बनीं।इतिहास में दर्ज एक और बड़ी कामयाबी ये रही कि दीपिका पहली भारतीय बनीं जिन्हें दुनिया के मशहूर इंटरनेशनल लग्ज़री ब्रैंड्स लुई विटॉन और कार्टियर ने अपने साथ जोड़ा। इसके ज़रिए उन्होंने दुनिया में भारत की पहचान और मजबूत की, और आगे चलकर कई दूसरे भारतीय सितारों के लिए भी विदेशों में पहचान बनाने का रास्ता आसान कर दिया।

 

 

Next Post

धुम्माडोल में सड़क हादसा, बस की टक्कर से तीन लोग घायल

Thu Jul 3 , 2025
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के धुम्माडोल सड़क मार्ग में आज दिन गुरूवार की देर शाम बस चालक ने मोटरसाइकिल चालक को पीछे से ठोकर मारकर घायल कर दिया। इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें एक महिला भी शामिल है। बस को ग्रामीणों ने […]

You May Like