रायसेन। साइबर अपराधियों ने रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अधिकारियों और परिचितों से ठगी का प्रयास किया। ठगों ने कलेक्टर की फोटो लगाकर प्रोजेक्ट के नाम पर रुपये मांगे और बैंक अकाउंट डिटेल्स भी शेयर कीं। हालांकि, किसी ने भी पैसे ट्रांसफर नहीं किए।
मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने साइबर सेल को शिकायत दी और नागरिकों से अपील की कि उनके नाम से की जा रही इस तरह की ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें। फिलहाल साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
