गेट खोलने को लेकर वीरपुर बांध पर पुलिस ओर जनता की झड़प

ग्वालियर। वीरपुर बांध पर पुलिस ओर जनता की झड़प हो गई।

बांध के गेट खोलने को लेकर नीचे रहने वाले लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि गेट खुले तो हमारे घर बरवाद हो जाएंगे।

गौरतलब है कि वीरपुर बांध तेज बारिश होने के कारण पानी से लबालब हो गया है, आसपास पहाड़ और हरियाली होने के कारण यहां का दृश्य देखने लायक है, इसे निहारने के लिए दूर दूर से पर्यटकों का हर रोज आना जाना लगा हुआ है, ऐसे में यहां एक मेला सा लगा हुआ है। इस बांध पर उस वक्त हंगामा हो गया। जब पुलिस प्रशासन बांध के गेट खोलने विभाग के कर्मचारियों के साथ पहुंचे और गेट खोलने वाले स्थान की चाबी में जंग लगी होने के कारण टूट गई जिसके बाद बेल्डिंग वाले को बुलाकर चाबी को ठीक किया गया, जिसके बाद देखते ही यहां भीड़ जमा हो गई और बांध के गेट खोले जाने पर विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। वही कुछ लोगों का कहना था बांध के गेट नहीं खुलना चाहिए। कई सालों बाद बांध भरा है ओर लोगों के लिए पर्यटन स्थल बना हुआ है, वही एरिगेशन विभाग के अनुसार बांध के गेट खराब होने बताए गए हैं,। पुलिस की समझाइश के बाद भी लोग वहां डटे रहे और लंबे जाम की स्थिति बन गई, फिलहाल गेट को नहीं खोला गया है।

Next Post

डबरा नगरपालिका में जौहरे का हुआ स्वागत

Wed Sep 3 , 2025
ग्वालियर। ग्रामीण जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे का डबरा नगरपालिका में पार्षदगण द्वारा स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्षद दल को संबोधित करते हुए ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष जौहरे ने कहा कि दो साल बाद होने वाले नगरपालिका चुनाव की तैयारी में सभी कांग्रेसजन अभी से जुट जाएं एवं कांग्रेस […]

You May Like