हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन जबलपुर मंडल द्वारा संचालित डब्ल्यू . एस .ई. सी. शाला में वार्षिकोत्सव उड़ान का भव्य आयोजन किया गया उड़ान के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत के लिए किए गए प्रयासों को अपनी कला के माध्यम से दर्शाया गया।

यह आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ाने वाला रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल कुमार तलरेजा मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम मध्य रेल जबलपुर संभाग पूनम खत्री तलरेजा अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन पश्चिम मध्य रेल जबलपुर संभाग आनंद कुमार अपर मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम मध्य रेल जबलपुर संभाग सुनील टेलर अपर मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम मध्य रेल जबलपुर संभाग डॉ आभारानी आनंद उपाध्यक्षा महिला कल्याण संगठन पश्चिम मध्य रेल जबलपुर संभाग सुनीता टेलर।

उपाध्यक्षा पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन जबलपुर संभाग निकिता जयपुरिया सचिव चंद्रिका गुप्ता ट्रेजरार, मरियम खान स्कूल इंचार्ज, दर्शिता स्कूल इंचार्ज के साथ समिति के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुई साथ ही अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व बैजेस लगाकर किया गया कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुआ।

Next Post

अब एक दिन पहले देना होगा वीआईपी कोटे का आवेदन !

Mon Dec 22 , 2025
जबलपुर: ट्रेनों के आरक्षण चार्ट के समय में बदलाव के साथ रेलवे प्रशासन ने हेड आफिस कोटा या वीआईपी कोटे से सीट कन्फर्म करने के लिए महाप्रबंधक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालयों में आवेदन करने के समय में भी बदलाव कर दिया है। अब रात 10 बजे से 12 बजे तक […]

You May Like