लॉरेन गॉटलिब ने बाढ़ पीड़ितों के लिये जताई चिंता

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री और डांसर लॉरेन गॉटलिब ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ को लेकर गहरी चिंता जताई है।

लॉरेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह गुरुद्वारे में बैठकर लोगों की सुरक्षा और जल्दी ठीक होने की दुआ कर रही हैं। लॉरेन ने पंजाब से अपने खास रिश्ते के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वे यहां कई बार आ चुकी हैं और यहां के लोगों से हमेशा उन्हें बहुत प्यार और अपनापन मिला है। शूटिंग के दौरान उन्होंने कई यादें बनाई हैं, खासकर सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने से उनका पंजाब से नाता और गहरा हुआ है।

लॉरेन ने खा, “मेरा दिल इस समय पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ है। बाढ़ की तस्वीरें देखकर दिल टूट जाता है। पंजाब मेरे लिए बहुत खास है। मैं यहाँ कई बार आई हूँ, यहाँ से ऐसी यादें जुड़ी हैं, जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकती और हमेशा यहाँ के लोगों का प्यार महसूस किया है।”

 

Next Post

नायता मुंडला बस स्टैंड से ही चलेगी महाराष्ट्र और हरदा तरफ की बसें

Wed Sep 17 , 2025
इंदौर:आईडीए द्वारा निर्मित नायता मुंडला बस स्टैंड शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. आईडीए के खिलाफ बस ऑपरेटरों द्वारा लगाई याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया. साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य शासन के गजट नोटिफिकेशन को जनहित में शासन की पॉलिसी का हिस्सा मानते हुए सही ठहराया […]

You May Like