जबलपुर:गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर में शनिवार से लापता युवक की लाश रविवार को मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति माया राजपूत 44 वर्ष निवासी ललपुर ने सूचना दी कि शनिवार सुबह 10 बजे पति अजय राजपूत 40 वर्ष घर से अपनी मोटर सायकिल एमपी 20 एस वाय 5584 से काम करने का कहकर निकले थे पति अत्याधिक शारब पीने के आदि थे जो रात में घर नहीं आये थे उसे जानकारी मिली कि पति अजय रामपुर में मनीष चौपाटी के पास मृत अवस्था में पड़े है। मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
