शिप्रा रहेगी सतत प्रवाहमान, मुख्य सचिव जैन ने लगाया अनुमान

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 में मोक्षदायिनी मां शिप्रा सतत प्रवाहमान रहे और 20 करोड़ श्रद्धालु सुविधापूर्वक स्नान कर सके इसके मद्देनजर सिलारखेड़ी -सेवरखेड़ी डेम की प्रगती सीएस अनुराग जैन ने देखी।

महाकाल की नगरी में महाकुंभ की तैयारी का जायजा लेने के मद्देनजर अफसरों का दौरा चल रहा है। बुधवार को अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा आये तो गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन स्वयं उज्जैन पहुंच गए। मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन अनुराग जैन ने उज्जैन प्रवास के दौरान मां शिप्रा को स्वच्छ, अविरल और प्रवाहमान बनाने के लिए निर्माणरत सिलारखेड़ी डेम और कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना के छायन में सेगमेंट बिछाने के कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त संजय गुप्ता एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने निर्माण कार्यों की जानकारी जैन को विस्तृत रूप से प्रदान की। मुख्य सचिव जैन ने सभी कार्यों के टेक्निकल बारीकियों एवं कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जयती सिंह, अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, एडीएम प्रथम कौशिक, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

मानवाधिकार आयोग ने केरल के छात्रावास में नर्सिंग छात्रा के ‘उत्पीड़न ’ पर राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

Thu Mar 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 मार्च (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने केरल के कासरगोड जिले में एक छात्रावास में वार्डन द्वारा कथित उत्पीड़न के चलते तीसरे वर्ष की नर्सिंग छात्रा के कमरे में आत्महत्या के प्रयास और अंतत: उसकी मृत्यु के मामले से जुड़ी घटना पर राज्य सरकार को नोटस […]

You May Like

मनोरंजन