भार्गव समाज ने मनाया श्री परशुराम जन्‍मोत्‍सव

मुलताई। पवित्र नगरी में भार्गव समाज द्वारा ब्राह्मणो के आराध्‍य भगवान श्री विष्णु के अवतार श्री परशुराम का जन्‍मोत्‍सव अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को मनाया गया। भार्गव समाज के सदस्‍य प्रशांत भार्गव ने बताया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर भार्गव समाज द्वारा ताप्‍ती तट स्थित श्री सत्‍यनारायण मंदिर में भगवान श्री परशुराम का छायाचित्र रखकर पूजन किया गया । जिसके पश्‍चात परशुराम घाट पर स्थित भगवान श्री परशुराम के शस्‍त्र फरसे का पूजन किया गया । वही ताप्‍ती तट‍ स्थित श्री सत्‍यनारायण मंदिर में सुदंरकांड का पाठ वाचन किया गया। आरती पश्‍चात सामाजिक बंधुओं द्वारा भगवान के प्रसाद के वितरण कर सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं का सम्‍मान कर पुरस्‍कार वितरण किया गया।

 

 

Next Post

कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

Tue Apr 21 , 2026
सतना :कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने सतना जिले में समस्त शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राप्त समस्त शालाओं में कक्षा एक से कक्षा पांच तक का अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जारी आदेश […]

You May Like

मनोरंजन