दुबई, 22 मई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पिछले साल शुरु हुई महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी विस्तार करने का फैसला किया है। आईसीसी की गुरुवार को हुई ऑनलाइन मुख्य कार्यकारी की बैठक में यह फैसला लिया गया। नवंबर 2025 में हुए पहले एडिशन में आठ एसोसिएट टीमें शामिल थीं, लेकिन दूसरे संस्करण में 10 टीमें होंगी, जिसमें पांच टेस्ट खेलने वाले देश शामिल हैं। यह टूर्नामेंट इस साल नवंबर में आयोजित होगा।
10 टीमों की चैंपियनशिप में श्रीलंका, बंगलादेश, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, यूएई और पापुआ न्यू गिनी भी शामिल होंगे। जैसा कि इस वेबसाइट ने पहले बताया था, पुरुषों के क्रिकेट के मामलों जैसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के रीस्ट्रक्चरिंग या प्रस्तावित टू-टियर टेस्ट सिस्टम पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन मुद्दों को आईसीसी बोर्ड पर छोड़ दिया गया है, जिसकी बैठक 30 मई को अहमदाबाद में होनी है।

