पांढुरना पहुंचे मुख्यमंत्री द्वारा अल्प वर्षा से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने कलेक्टर को दिए निर्देश

पांढुरना, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शासकीय कार्यक्रम के तहत रविवार को पांढुरना पहुंचे मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव को जिले के किसानों के आक्रोश का सामना करना पडा,अल्प वर्षा से खेतों में सुख कर खराब हो चुकी फसलों का सर्वे करा पीड़ित किसानों को मुआवाजा देंने तथा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर जिले के सैकड़ों किसान कार्यक्रम स्थल संदीपनी स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंचे इन किसानों ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोक दिया,किसानों को देख मुख्यमंत्री ने गाडी से उतकर किसानों से संवाद कर सरकार किसानों के साथ होने का भरोसा दिलाते हुए जिला कलेक्टर को खेतों में खराब फसलों का सर्वे कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डां मोहन यादव रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के दौरान लगभग ढाई घंटे विलंब से पहुंचे,भोपाल से नागपुर तक हवाई जहाज तथा वहां से पांढुरना में हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद नगर के संदीपनी स्कूल पहुंचे जहां इन्होंने सेवा मेरा योगदान एवं सेवा सेतु अभियान में सहभागिता की जहां इन्होंने वृध्दजनों को शाँल,श्रीफल, से सम्मान किया,इस दौरान इन्होंने स्कूली छात्रों से भी सवांद कर उन्हें मिठाईया,चाँकलेट तथा ड्रांइंग किट भेट दी ।

जिले के विकास में कोई बाधा नहीं आएंगी-मुख्यमंत्री डॉ यादव

तत् पश्चात मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पांढुरना जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएंगी,नागरिकों की सुख,सुविधाओं और जिले के द्रुत गति से विकास शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यहां पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं को और बढ़ाएंगे,उन्होंने कहा कि पांढुरना के विकास के लिए कोई बाधा नहीं आएंगी।

हनुमान लोक का निर्माण कार्य तेज गति से कराने के निर्देश 000

उन्होंने कहा की पांढुरना जिले के नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृतियां भी लगातार जारी कि जा रहीं है,इस दौरान उन्होंने जिले के हनुमान लोक के अगले चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त कर और तीव्र गति से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह रहे उपस्थित 000

इस बैठक में जिले के सांसद विवेक बंटी साहू,पांढुरना विधायक नीलेश उइके ,सौसर विधायक विजय चौरे,पूर्व राज्य मंत्री नाना मोहोड,पांढुरना नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े,डां.अजय जैन,रूपेश ठाकुर,श्री बतरा,सहित जिला विकास सलाहकार समिति के लगभग सभी सदस्य,जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ,्रजिला पुलिस अधिक्षक चंद्रप्रकाश परिहार,एसडीएम अलका इक्का,सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Next Post

दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, इंडिया गेट पर जुटे लोग

Sun Oct 4 , 2026
  नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को आम आदमी पार्टी और छात्र संगठनों की ओर से प्रदर्शन और मार्च का आह्वान किया गया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like