दिल्ली भाजपा ने सोमवार को बुलायी विधायक दल की बैठक

नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है।

भाजपा ने पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्यालय 14 पंत मार्ग में सोमवार को अपराह्न दो बजे विधायक दल की बैठक बुलायी है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी रविवार की रात या कुल सुबह पर्यवेक्षक के नाम की घोषणा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के प्रदेश की नयी सरकार 18 फरवरी को शपथ ले सकती है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित रामलील मैदान में होगा।

गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने विधानसभा 70 में से 48 सीटें जीत दर्ज की है। वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) महज 22 सीटों पर सिमट कर रह गयी है।

सूत्रों ने बताया कि शपथग्रह समारोह का आयोज भव्य तरीके से किया जाएगा। इस में इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल और पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

Next Post

नयी दिल्ली रेलवे जंक्शन घटना की हो विस्तृत जांच, रेल मंत्री दें इस्तीफाः दिल्ली कांग्रेस

Sun Feb 16 , 2025
नयी दिल्ली,16 फरवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने नयी दिल्ली रेलवे जंक्शन पर हुयी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसकी विस्तृत जांच, पीड़ितों को आर्थिक सहायता और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के इस्तीफे की रविवार को मांग की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आज कहा, “नयी […]

You May Like