अतिक्रमण देख ट्रैक्टर लेकर भागे कब्जेधारी, प्रशासन ने जब्त की मलबा भरी ट्रॉली

भोपाल: राजधानी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टीेटीे नगर वृत्त के अंतर्गत सेवनियां गौड़ और गौरा गांव में हुई. जहां पर प्रशासन पुलिस बल और अतिक्रमण अमले ने बड़े तालाब के केचमेंट एरिया में किए गए अतिक्रमण को हटाया. इस दौरान सीमेंट से बनी दीवार और तार फेंसिंग को जेसीबी से तोड़ा गया. इस दौरान तहसीलदार कुनाल राउत सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, नगर निगम के झील संरक्षण के अधिकारी, भवन अनुज्ञा शाखा, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.
सेवनिया गौड़ और गौरागांव में तोड़े पक्के निर्माण
शुरुआत में प्रशासन का अमला सेवनिया गौड़ पहुंचा जहा पर चार निजी भूमि पर सीमेंट के पोल गाड़ कर दीवार का निर्माण किया हुआ था, एक जगह पंप हाउस का कमरा बना हुआ था. वहीं गौरा गांव में चार जगह तार फेंसिंग की हुई थी. इन सभी को जमींदोज किया गया.
ट्रेक्टर लेकर भागे, ट्रॉली जब्त की
जब सेवनियां गोड़ में प्रशासन अमला कार्रवाई करने पहुंचा, तो वहां पर टे्रक्टर ट्राली से केचमेंट की भूमि पर मलबा डालकर भराव किया जा रहा था. अतिक्रमण अमले को देखकर कब्जा करने आए लोग ट्राली छोडक़र ट्रेक्टर लेकर भाग गए, लेकिन मलबे से भरी ट्रॉली को जब्त कर लिया गया.
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार होगी कार्रवाई
टीटी नगर वृत्त के तहसीलदार कुनाल राउत ने बताया शासकीय भूमि पर दिए गए नोटिस की सुनवाई हो चुकी है और उनको तोडऩे की कार्रवाई कर रहे हैं. लेकिन पक्के निजी भूमि पर बने आवासों को तोडऩे के लिए सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन करते हुए कुछ समय लगेगा. वहीं निजी भूमि पर बने निर्माण को तोडऩे के लिए अभी उनको सामान हटाने और स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय दे रहे हैं. निजी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस और उनकी सुनवाई नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा के अधिकारी कर रहे हैं.
अतिक्रमण की सूची नाम नहीं, फिर पुलिस अधिकारी हटवाने को तैयार
गौरा गांव में केचमेंट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन कर रहा था उसी दौरान वहां पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन उत्तर संजय सिंह पंवार पहुंव गए. उन्होंने तहसीलदार कुनाल से बात करते हुए अपने फार्म हाउस के अतिक्रमण को स्वयं भी हटवाने के लिए कहा .उन्होंने तहसीलदार को बताया कि मेरे कब्जे वाली भूमि पर लगभग आठ फुट केचमेंट में है आप उसे ताडऩे आए तो मुझे बता दीजिएगा मैं स्वयं ही उस वक्त आ आऊंगा. जिस भूमि पर की वह बात कर रहे थे. हालांकि अतिक्रमण की सूची में संजय सिंह पंवार का नाम नहीं है. बतादें जिस फार्म हाऊस की बात की जा रही थी वह लगभग एक एकड़ भूमि पर फार्म हाउस बना हुआ है वहां पर पक्का मकान और तीन तरफ सीमेंट की दीवार और तालाब की तरफ तार फेंसिंग है

Next Post

विधानसभा परिसर में बाबासाहेब को नमन: मूर्ति प्रेरणा-स्थल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Tue Apr 14 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मूर्ति प्रेरणा-स्थल पर भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और बाबा साहेब को नमन करते […]

You May Like