शुक्ला ने भाजपा कार्यालय में आपातकाल प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

रीवा। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा संभागीय कार्यालय अटल कुंज ढेकहा रीवा आपातकाल की विभीषिका को प्रकट करने वाली प्रदर्शनी लगाई गई है. जिसमें आपातकाल के सभी बिन्दुओं को कुरेदा गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवल एवं फीता काटकर प्रदर्शन का शुभारंभ किया गया है जो पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनों के दर्शनार्थ खुली रहेगी. इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, ममता गुप्ता, राजगोपाल चारी, मुक्ति राय, संजय मिश्रा, शरद साहू, राजेश सिंह, गौरव पाण्डेय, मो. इमरान, बुद्धसेन नापित, मोहित गुप्ता, संजीव गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, योगेन्द्र शुक्ला, बालेन्द्र गौतम सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Next Post

कोल डस्ट से नौनिहाल भी परेशान, तीन महीने में भी विद्यालय स्थल का नही हो पाया चयन

Wed Jun 25 , 2025
सरई। सरई तहसील क्षेत्र के गजराबहरा कोलयार्ड के सामने संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय के नौनिहाल कोल डस्ट से परेशान हो चुके हैं। यहां तक कि कोल डस्ट से उनके कपड़े भी काले पड़ जा रहे हैं। कोल डस्ट से परेशान अभिभावको के मांग पर तीन महीने बाद भी अन्यत्र विद्यालय […]

You May Like