बेकाबू ट्रैक्टर इंजन पलटा, चालक की मौत


सिंगरौली : पुलिस चौकी बगदरा क्षेत्र के फुटहड़वा हाथी नाला के पास एक ट्रैक्टर इंजन बेकाबू होकर पलट गया। जहां ट्रैक्टर इंजन के नीचे चालक के दबने से मौत हो गई। यह घटना आज शाम करीब 4:30 बजे की है। मौके पर पुलिस पहुंच ट्रैक्टर के नीचे फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए प्रयास करती रही।
जानकारी के अनुसार ग्राम भुईधरवा निवासी शिवम केवट पिता पटवारी केवट उम्र 22 वर्ष ट्रैक्टर कल्टीवेटर के साथ पाही गोड़गवां जोताई करने जा रहा था कि आज शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे ट्रैक्टर इंजन हाथी नाला के पास चारोखाने चित्त हो गया और इस हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही स्थल पहुंच ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर इंजन के नीचे फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए प्रयास करते रहे। हादसा अनियंत्रित गतिखोना बताया जा रहा है।

Next Post

अंतिम छोर के नागरिकों तक पहुंचेगी शासन की योजनाएं, हर शुक्रवार ग्रामीणों से सीधा संवाद

Fri Aug 7 , 2026
बुरहानपुर: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान का शुभारंभ शुक्रवार 7 अगस्त से किया गया। बुरहानपुर जिले में अभियान […]

You May Like