मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत की जमीन खरीदने की गुहार पर दिया सकारात्मक जवाब, अधिकारियों को दिए हरसंभव मदद के निर्देश

नई दिल्ली,  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत द्वारा उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए की गई अपील पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने पंत को राज्य का गौरव बताते हुए उनकी मातृभूमि के प्रति प्रेम की सराहना की है।

सीएम धामी का अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि पंत की इस इच्छा और उनके द्वारा उठाए गए मामले पर तुरंत संज्ञान लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द ही पंत से संपर्क कर नियमों के तहत उचित सहायता प्रदान करें।

पंत ने जताई थी उत्तराखंड लौटने की इच्छा

गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने दिल्ली छोड़कर अपने होमटाउन उत्तराखंड में बसने और राज्य के विकास में योगदान देने की इच्छा जताई थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे मुफ्त उपहार नहीं बल्कि तय दरों पर जमीन खरीदना चाहते हैं।

Next Post

नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sat Aug 8 , 2026
दमोह: देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के पास वार्ड नंबर 1 में निवासी आनंद पटेल की पत्नी मनीषा पटेल उम्र 27 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नवविवाहिता का मामला होने के […]

You May Like