चमकाने पहुंचते हैं और ठगी कर ले जाते हैं जेवरात

जबलपुर। शहर में बाहरी गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह जेवर चमकाने का झांसा देकर बातों में उलझाकर जेवरात लेकर गायब हो जाते है। वारदातों को अंजाम देने के बाद ठिकानें बदल देते है जिसके चलते अधिकांश मामलों में वह पुलिस गिरफ्त से दूर है। एक बार फिर ये गिरोह सक्रिय हो चुका है जो गलियों, कूचों में घूमता है और नागरिकों को निशाना बनाता है। ये गिरोह खुद जेवरात, बर्तन की चकाचक सफाई करने का कहते हुए जेवर ठग कर रफूचक्कर हो जाता है ऐसे गिरोह से सावधान रहने की जरूरत है वरना आपकी मेहनत की कमाई से बने आभूषण गंवाने पड़ सकते है।

ऐसे करते हैं ठगी

गिरोह के सदस्य बाहरी राज्यों से आते है, गलियों मेें घूमते है। महिलाओं को जाल में फंसाते है। गिरोह के सदस्य उपनगरीय इलाको, पॉश कॉलोनियां, बस्तियों में पहुुंचते है। पैदल या साइकिल से घूम-घूमकर महिलाओं को सोने चांदी के जेवर, बर्तन की सफाई करने की बात कहतेे हुए जेवरात लेते है और बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हो जाते है।

ये गिरोह है सक्रिय

सूत्रों की माने तो जेवर जमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, उप्र, दिल्ली, हरियाणा से आता है। इसके अलावा जिले में अंतरराज्यीय गैंग से लेकर पारधी गिरोह भी सक्रिय है जिन्होंने पूर्व में डकैती जैसी वारदातों को तक अंजाम दिया है। कुछ गिरोह ऐसे भी है जो घर में घुसकर वारदातें करते है।डेरो की आड़ में भी अपराधियों ने ठिकाना बना रखा है।

सावधान हो जाएं

शिकायतें पहुुंंच रही हैं, पुलिस कायमी कर रही है लेकिन गिरोह के सदस्य पकड़े नहीं जा रहे है ऐसे ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। घरों में रहने वाली महिलाएं अनजान लोगों के झांसे में न आये। सतर्क रहे ताकि जालसाजी उनके साथ न हो।

केस 1

सात अक्टूबर को बरेला में मानसी मिश्रा के घर जेवर साफ करने दो व्यक्ति मोटर सायकिल से पहुंचे और बातों में उलझाकर मंगलसूत्र, सोने की झुमकी लेकर चंपत हो गए।

केस 2

गोरखपुर में रानीबाला शर्मा के घर दो युवक पहुंंचे थे जिन्होंने जेवर चमकाने के नाम पर महिला के साढे 6 तोला वजनी कंगल एवं चैन गायब कर दी थी।

केस 3

कोतवाली में अनिल कुमार के घर अलमारी ठीक करने और जेवर चमकाने पहुंचे जालसाज जेवर चमकाने की बात कहते हुए जेवर, नगदी ले कर चले गए थे।

Next Post

मुख्यमंत्री से मिले सिंगरौली विधायक, अतिवृष्टि के हालात से कराया अवगत 

Sun Nov 2 , 2025
सिंगरौली। सदर विधायक रामनिवास शाह आज रविवार की सुबह मुख्यमंत्री निवास पहुंचे डॉ मोहन यादव से मुलाकात करते हुए जिले में हुई अतिवृष्टि के बारे में अवगत कराते हुए अन्नदाताओं को तत्काल सर्वे करते हुए प्रभावित अन्नदाताओं को राहत सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है साथ ही विधानसभा […]

You May Like