मुख्यमंत्री से मिले सिंगरौली विधायक, अतिवृष्टि के हालात से कराया अवगत 

सिंगरौली। सदर विधायक रामनिवास शाह आज रविवार की सुबह मुख्यमंत्री निवास पहुंचे डॉ मोहन यादव से मुलाकात करते हुए जिले में हुई अतिवृष्टि के बारे में अवगत कराते हुए अन्नदाताओं को तत्काल सर्वे करते हुए प्रभावित अन्नदाताओं को राहत सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है साथ ही विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा करते हुए मांग पत्र दिया है।

ज्ञात होगी कि समूचे ऊर्जाधानी में 5 दिनों तक लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में सावन -भादो मास की तरह पानी जमा होने से अधिकांश फसले सड़ गई है। अन्नदाताओं में हाय- तौबा मची हुई है। हालांकि कलेक्टर गौरव बैनल राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त टीम गठित कर प्रभावित गांव का सर्वे करने का कार्य शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इस अतिवृष्टि से सिंगरौली जिले में करीब 50% से अधिक धान समेत अन्य खरीफ फसले बर्बाद हो गई है। होली विधायक रामनिवास शाह आज मुख्यमंत्री निवास भोपाल पहुंच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करते हुए जिले में हुई अति वृष्टि के बारे में अवगत करते हुए तत्काल प्रभावित किसानों के फसलों का सर्वे करते हुए राहत राशि मुहैया कराए जाने का अनुरोध किया है। विधायक ने बताया कि की प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिले में हुई अतिवृष्टि को लेकर बेहद गंभीर है उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है।

Next Post

फसल नुकसान का आकलन करने गांव-गांव जाएगा दल, भारी से नष्ट हुई फसल

Sun Nov 2 , 2025
रीवा। रीवा जिले में पिछले कई दिनो से हुई झमाझम बारिश से धान सहित खरीफ की अन्य फसले नष्ट हो गई है. बेहद नुकसान किसानो को हुआ है. फसल नुकसान का आकलन किया जायेगा. सर्वे होगा और प्रभावित किसानो को मुआवजा राशि दी जाएगी. कलेक्टर रीवा ने सर्वे के आदेश […]

You May Like