धर्मशाला, (वार्ता) 14वें दलाई लामा कभी भी विवादित जेफ़री एडवर्ड एपस्टीन से नहीं मिले है।
दलाई लामा के कार्यालय ने रविवार को हाल की मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट को “झूठा और बेबुनियाद” बताया, जिनमें तिब्बती आध्यात्मिक नेता को विवादित जेफरी एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश की गई थी।
दलाई लामा के कार्यालय से जारी एक बयान में साफ किया गया कि परम पावन कभी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिले और न ही उन्होंने किसी को अपनी ओर से उनसे मिलने या बातचीत करने के लिए अधिकृत किया।
बयान में रिपोर्ट्स और ऑनलाइन पोस्ट को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा गया कि बिना किसी तथ्यात्मक आधार के मनगढ़ंत संबंध बनाने की कोशिश की जा रही है।
यह स्पष्टीकरण मीडिया और जनता से सत्यापित जानकारी पर भरोसा करने और बिना सबूत वाले दावों को फैलाने से बचने की अपील के साथ जारी किया गया।
