भैरूंदा। तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा नालसा की डॉन-नशा मुक्त भारत के लिए योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. समिति अध्यक्ष उषा तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में प्रगति मित्रा सनमोरिया, अधिवक्ता मार्तण्ड सिंह चौहान, महेंद्र माहेश्वरी एवं प्राचार्य धर्मेंद्र पुष्कर ने सहभागिता की. प्रगति मित्रा सनमोरिया ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी. अधिवक्ता मार्तण्ड सिंह चौहान ने मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के साथ विधिक सहायता एवं विधिक सलाह योजनाओं की जानकारी दी. अधिवक्ता महेंद्र माहेश्वरी नेसंविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया.
