मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज तीन घंटे रहेंगे ग्वालियर-भिंड में, अफसरों ने देखी तैयारी

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 12 जुलाई को ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दोपहर में वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से थोड़ी देर बाद हैलीकॉप्टर द्वारा लहार जिला भिण्ड के लिये रवाना होंगे। मुख्यमंत्री लहार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश भर की बहनाओं के खाते में जुलाई माह की किस्त पहुँचायेंगे।

साथ ही इस अवसर पर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। आला अफसरों ने इन कार्यक्रमों की तैयारियां देखीं।लहार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 4.15 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और यहां से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Post

एयरफोर्स स्टेशन में तैनात जवान ने स्वयं को गोली मार की आत्महत्या

Sun Jul 12 , 2026
ग्वालियर: महाराजपुरा स्थित वायुसेना स्टेशन परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने राइफल की नाले को अपने पेट और सीने के बीच सटाकर ट्रिगर दबा दिया। एसएलआर 7.62 एसएलआर राइफल बर्स्ट मोड पर होने […]

You May Like