
सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर में ओम साई हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सक दल में डॉ. ऋषभ दुबे गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. विनोद कुमार विश्वकर्मा जनरल फिजिशियन, डॉ. राम प्रसाद विश्वकर्मा एमडी मेडिसिन तथा डॉ. श्यामदीन डेंटल सर्जन शामिल रहे। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर,पल्स, ऑक्सीजन लेवल सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव,नियमित जांच की आवश्यकता तथा संतुलित आहार व पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवार के लगभग 100 सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श का लाभ उठाया।
