हादसा: डंफर की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मक्सी: उज्जैन-मक्सी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की ज़िंदगी पर कहर टूट पड़ा। हर्षोधन मोड़ स्थित कॉन्वेंट स्कूल के पास एक तेज़ रफ्तार डंफर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंफर तेज़ गति से आ रहा था और मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने दुर्घटना स्थल पर ही उज्जैन-मक्सी मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

Next Post

पुलिस कमिश्नर पहुंचे मोहल्ला समिति बैठक में, नागरिकों से किया जनसंवाद

Wed Nov 12 , 2025
इंदौर:शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस लगातार जनसंवाद कार्यक्रम चला रही है, जिसके तहत परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के गोल स्कूल में आयोजित मोहल्ला समिति बैठक में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नागरिकों से सीधा संवाद किया. बैठक में अतिरिक्त […]

You May Like