विदेश सचिव मिस्री वाशिंगटन में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

नयी दिल्ली, (वार्ता) विदेश सचिव विक्रम मिस्री 27 मई से वाशिंगटन की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे, जिस दौरान वह अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

यह यात्रा फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद है, भारत-यूएस कॉम्पैक्ट (सैनिक साझेदारी के लिए अवसरों को उत्प्रेरित करना) शुरू किया था।

यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर तथा सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में जानकारी दी है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल पिछले सप्ताह अमेरिका में थे, जहां उन्होंने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक के साथ अपनी दूसरी बैठक की, जिसमें दोनों पक्षों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा की गई।

रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर अगले दौर की वार्ता के लिए अमेरिकी अधिकारियों के भी भारत आने की संभावना है।

अंतरिम व्यापार समझौते में, नयी दिल्ली भारतीय वस्तुओं पर 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ से पूर्ण छूट के लिए दबाव डाल रही है।

अमेरिका ने दो अप्रैल को भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगाया था, लेकिन इसे 90 दिनों के लिए नौ जुलाई तक के लिए निलंबित किया गया था। हालांकि, अमेरिका द्वारा लगाया गया 10 प्रतिशत का बेसलाइन टैरिफ अभी भी लागू है।

Next Post

पंजाब किंग्स ने मुम्बई इंडियंस को सात विकेट से हराया

Tue May 27 , 2025
जयपुर (वार्ता) जॉश इंग्लिस (73) प्रियांश आर्य (62) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 69वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष में […]

You May Like