महंत स्वामी महाराज को समर्पित हुआ ऐतिहासिक मार्ग

जबलपुर: शहर के ऐतिहासिक और व्यस्ततम मार्गों में से एक को अब पूज्य महंत स्वामी महाराज के नाम से जाना जाएगा। महर्षि दयानंद चौक (रसल चौक) से महर्षि वाल्मीकि चौक (इन्कम टैक्स चौक) तक के महत्वपूर्ण मार्ग का नामकरण सोमवार को आधिकारिक रूप से पूज्य महंत स्वामी महाराज पथ के रूप में किया गया, जिसका लोकार्पण महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पूज्य संतों के सानिध्य में किया।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इस अवसर पर कहा कि, ‘यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का क्षण है कि हमें पूज्य संतों के सानिध्य में इस ऐतिहासिक मार्ग को पूज्य महंत स्वामी महाराज को समर्पित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी भी साझा की गई कि पूज्य स्वामी जी की जन्म स्थली से एक 900 किलोमीटर लंबी मशाल यात्रा शुरू हुई है, जो उनकी शिक्षाओं के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक है। इस मशाल यात्रा का समापन इस मार्ग के नामकरण समारोह को एक व्यापक आध्यात्मिक आयाम प्रदान करता है।
सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने बढ़ा कदम
जानकारी के अनुसार यह मार्ग, जो पूर्व में रसल चौक से इन्कमटैक्स चौक को जोड़ता था, अब दो महान विभूतियों स्वामी दयानंद सरस्वती और महर्षि वाल्मीकि के नाम से जुड़े चौराहों को पूज्य महंत स्वामी महाराज के नाम से समर्पित पथ के माध्यम से जुड़ेगा। यह नामकरण शहर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सांसद झाबुआ गुमान सिंह डोमर, महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, पार्षद श्रीमती लवलीन आनंद, कमलेश अग्रवाल, डॉं. राजेश धीरवानी, आदि उपस्थित रहे।

Next Post

कूटरचना पूर्वक अनुबंध कर पंद्रह लाख हड़पे

Tue Dec 2 , 2025
जबलपुर: प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार गोयल की अदालत ने आदिवासी भूमि विक्रय का लिखित अनुबंध कर कूटरचना पूर्वक पंद्रह लाख हड़पे जाने के आरोप को गंभीरता से लिया। इसी के साथ दंडनीय अपराध के मामले में संज्ञान लेकर प्रकरण पंजीबद्ध करने के निर्देश देते हुए आरोपियों को 26 […]

You May Like