पैसों के लेनदेन पर खूनी संघर्ष, दुकानदार ने ड्राइवर को डंडे से पीटा

भोपाल। रुपए के लेन-देन को लेकर एक युवक ने वाहन चालक की साथ डंडे से मार कर बुरी तरह से पिटाई कर दी. पीड़ित ने इलाज कराने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. बिलखिरिया थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय घायल राजेश ठाकुर बिलखिरिया में रहता है. राजेश वाहन चालक के तौर पर काम करता है. राजेश ने आरोप लगाय है कि बीते 4 मार्च की रात जब वह एक शराब दुकान के पास वाली दुकान से सामान खरीदने गया था. इस दौरान दुकान के कर्मचारी सनी के साथ उसका पैसों के लेनदेन को लेकर उसका विवाद हो गया. विवाद करते हुए आरोपी सनी ने राजेश की डंडे से मारकर पिटाई कर दी, जिससे राजेश के दोनों पैरों और शरीर के अलग-अलग हिस्सो में गंभीर चोट आई. लोगों ने बीच-बचाव कर राजेश को अस्पताल पहुंचाया. पीड़ित ने मामले की शिकायत अब पुलिस में की है.

Next Post

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले गिरफ्तार, पुलिस को फोन में मिले लाखों के लेन-देन

Tue Mar 10 , 2026
भोपाल। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले तीन सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन जप्त किया. जब्ती के मोबाइलों मे लाखों रुपये का लेनदेन पाया गया है. आरोपी सट्टे की आईडी बनाकर अवैध सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे. होटल गैलेक्सी […]

You May Like