गेहलोद परिवार का मोदक संकल्प प्रतिवर्ष 1 किलो मोदक बढ़ाकर लगाते हैं भोग

बागली: सन 2005 में बागली के प्रसिद्ध छत्रपति सरकार मंदिर परिसर में बागली के गेहलोद परिवार द्वारा आकर्षक गणेश प्रतिमा सहित गणेश मंदिर का निर्माण करवाने में पूर्ण सहयोग दिया था। उस वर्ष गणेश चतुर्थी अवसर पर 11 किलो लड्डू भोग से शुरुआत की इस वक्त गेहलोद परिवार के सदस्यों ने भगवान गणपति के सामने संकल्प लिया कि वह प्रतिवर्ष 1 किलो वजन भोग प्रसाद में बढ़ते जाएंगे।

आज 20 वर्ष बाद इस संकल्प के साथ उन्होंने 31 किलो लड्डू भोग प्रसादी अर्पित करते हुए भक्तों को बाटी परिवार के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण गेहलोद एवं कैलाश गेहलोद मुन्ना गेहलोद ने बताया कि विघ्नहर्ता भगवान गणपति हमेशा उनके नेक काम में सफलता दिलवाते आए हैं। उनसे यही कामना है कि उनके परिवार का संकल्प लगातार आगे भी चला रहे। गणेश चतुर्थी पर्व पर मुहूर्त समय में गेहलोद परिवार गणेश प्रतिमा एवं मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करता है ।और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम शुरू होता है।

Next Post

डॉ. नरोत्तम मिश्रा के डबरा स्थित निवास पर विघ्नहर्ता विराजे

Wed Aug 27 , 2025
ग्वालियर: प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के डबरा स्थित निवास पर विघ्नहर्ता विराजे। डॉ. मिश्रा स्वयं सिर पर गणपति प्रतिमा को लेकर घर पहुंचे एवं यहां मंत्रोच्चारण के साथ गणपति स्थापना की गई। डॉ. मिश्रा ने ट्वीट कर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने अपने ट्वीट […]

You May Like