भैरुंदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत रिछडिय़ा में स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ किया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पंचायत में झाड़ू लगाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया. राजेश लखेरा, अमित मीना ने ग्रामीणों, युवाओं और पंचायत स्टाफ को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई. इस अवसर पर उपसरपंच प्रतिनिधि दीप सिंह पंवार, लोकेश पटेल, रामकृष्ण, भविष्य पंवार, सतीश , सुन्दर चौधरी, ममता मालवीय, मोहित पंवार सहित महिलाएं उपस्थित थीं.
