
छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 1 नारायणपुरा रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे से रविवार दोपहर अज्ञात चोरों ने एक भैंस चोरी कर ली। यह भैंस स्थानीय निवासी रत्नेश सिंह चौहान की थी। घटना के समय आसपास के लोगों को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ, लेकिन बाद में जब रत्नेश सिंह को भैंस गायब दिखी तो उन्होंने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो चोर देर रात मंदिर के पीछे पहुंचे और योजनाबद्ध तरीके से भैंस को पकड़कर ले गए। चोरी की इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रत्नेश सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने यह घटना आज 31 अगस्त दोपहर करीब 2 बजे देखी और तुरंत थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
