पुलिस ने लिस्टेड गुंडा सोहेल खान उर्फ टिल्लू को धर दबोचा

इंदौर: मोबाइल झपटा मार और चोरी की वारदातों में शामिल लिस्टेड गुंडा सोहेल खान उर्फ टिल्लू (28) को आजाद नगर पुलिस ने नेमावर रोड से गिरफ्तार किया. खजराना निवासी सोहेल पर मादक पदार्थ, अवैध शराब, मारपीट और चोरी सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

आरोपी के कब्जे से 9 महंगे मोबाइल (कीमत करीब 2 लाख) और चोरी की याम्हा आर15 बाइक (कीमत 1.5 लाख) बरामद की गई. पूछताछ में उसने नशे और शौक पूरा करने के लिए झपटा मारकर चोरी करना कबूला. पुलिस का कहना है कि आरोपी ठिकाना बदल-बदलकर फरारी काट रहा था. लगातार निगरानी के बाद टीम ने उसे पकड़ा और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Next Post

बच्चों से ठसाठस भरी स्कूली वैन जब्त

Fri Sep 19 , 2025
इंदौर: छोटा बांगड़दा रोड पर आरटीओ की विशेष मुहिम के दौरान पांच स्कूली वैन जब्त की गईं. चेकिंग के दौरान इनमें से कुछ वाहनों में बच्चों की संख्या निर्धारित सीमा से दोगुनी पाई गई. बच्चे किसी तरह ठूंसकर बैठे थे, कई तो ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहे […]

You May Like