सितंबर महीने में करीब दस दिन बंद रहेंगे बैंक

ग्वालियर: कल से प्रारंभ हो रहे सितंबर महीने में करीब दस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सितंबर में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और अलग-अलग स्थानीय त्योहार के चलते 8 छुट्टियां रहेंगी।सितंबर 2026 में 6, 13, 20 और 27 तारीख को रविवार के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

Next Post

सेवानिवृत्त शिक्षक के सूने मकान का टूटा ताला

Mon Aug 31 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत रैगवां में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और दुकान के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने जिला सागर गया हुआ […]

You May Like