जहरीला पानी पीने से आधा दर्जन से अधिक गोवंश की मौत

ग्वालियर: महाराजपुर थाना क्षेत्र बरेठा इलाके में आधा दर्जन से ज्यादा गायों की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई. गायों की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने गायों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने नजदीक के मोटर वर्कशॉप के दूषित पानी से गायों की मौत की आशंका जताई है. यहां से निकलने वाले पानी को पीने के कारण लगभग 20 से ज्यादा गाय बीमार है.

शुक्रवार की सुबह ग्वालियर के डबरा रोड हाईवे के किनारे आधा दर्जन से ज्यादा गोवंश मरी हुई पाई गईं. गायों के बड़ी संख्या में मरने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पास ही बने गाड़ियों के वर्कशॉप पर आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वर्कशॉप के दूषित पानी से इन गायों की मौत हुई है. खास बात है कि बीमार हुईं 25 गायों में से 7 गायों की मौत हो गई

Next Post

मुरैना में वनकर्मियों पर रेत माफिया का हमला

Fri Mar 21 , 2025
मुरैना: अंबाह में रेत माफिया वन विभाग की टीम पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ा ले गया। माफिया के लोगों ने पहले ट्रैक्टर के सामने अपनी बाइक को जमीन पर गिराकर ट्रैक्टर को रुकवाया।इसके बाद वनकर्मियों पर एक साथ हमला कर ट्रैक्टर छुड़ा ले गए। टीम ने बरेह गांव के पास […]

You May Like

Play sound