मुरैना में वनकर्मियों पर रेत माफिया का हमला

मुरैना: अंबाह में रेत माफिया वन विभाग की टीम पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ा ले गया। माफिया के लोगों ने पहले ट्रैक्टर के सामने अपनी बाइक को जमीन पर गिराकर ट्रैक्टर को रुकवाया।इसके बाद वनकर्मियों पर एक साथ हमला कर ट्रैक्टर छुड़ा ले गए।

टीम ने बरेह गांव के पास चंबल से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया तो ड्राइवर ने ट्रॉली पलटा दी अंबाह वन रेंज के ऑफिसर वीर कुमार तिर्की ने बताया कि एसएएफ के दो जवानों समेत वो अपने स्टाफ के साथ गश्ती के लिए मुरैना गए थे। अंबाह लौटते समय बरेह के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल नदी के रेत से भरी हुई दिखाई दी। ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की गई लेकिन 9 लोग आए और ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Fri Mar 21 , 2025
दतिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रोल के पास हुए हादसे में 40 वर्षीय सर्वेश प्रजापति नामक शिक्षक की हुई मौत हुई है। अज्ञात वाहन ने शिक्षक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे शिक्षक की अस्पताल […]

You May Like