
सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के एनसीएल अमलोरी परियोजना क्षेत्र स्थित इंडियन गैस गोदाम में बुधवार देर रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गोदाम की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और वहां से करीब 7 से 8 घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि गोदाम में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। उनका कहना है कि परिसर में न तो प्रभावी सुरक्षा गार्ड तैनात थे और न ही सीसीटीव्ही कैमरों की व्यवस्था थी, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।
