जिले के खिमला प्लांट में हादसा, मजदूरों को गंभीर हालत में किया रैफर 

नीमच। जिले में स्थित खिमला प्लांट में आज एक दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में दो मजदूरों को गंभीर चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। घायलों को तत्काल मनासा के अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते पश्चिम बंगाल और झारखंड के दयानंद और राज को नीमच रैफर कर दिया। नीमच के निजी अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्लांट में पत्थर गिरने या तकनीकी कारणों के चलते दुर्घटना हुई है।

Next Post

कला और अच्छे संस्कार ही जीवन को सही दिशा देते हैं: उप मुख्यमंत्री

Sat Jan 11 , 2025
शिक्षा के साथ कला कौशल होने पर ही व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है: उप मुख्यमंत्री नवभारत न्यूज रीवा, 11 जनवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गतदिवस कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग के अनुगूंज कार्यक्रम का समापन किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित […]

You May Like