
पानसेमल । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा के बाद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणाएं होना शेष थी,विगत दिनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हे। वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार देर शाम ग्राम चिखल्डा में पुष्पहार से अभिनन्दन किया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि पाटिल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,पुर्व ग्रह मंत्री राजपुर विधायक बाला बच्चन,बड़वानी जिला प्रभारी झुमा सोलंकी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी,जिला संगठन मंत्री नासिर खान के सहमति से ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी गठित की गई है।जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष रवि पाटिल,कोषाध्यक्ष अनूप पवार,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष धनराज सिरसाठ, सुरेश खलाणे,दारासिंह सोलंकी, महासचिव पांडुरंग माली,ममता प्रताप बरडे,सुरमा गुलवाने, अशोक मोरे,छगन चौहान, दिलीप पवार,सचिव करीम शेख,सूरतसिंह राजपूत,दीपू सोलंकी,अंबालाल खेड़कर, योगेश निकुम,जगदीश सेठिया, कृष्णा भदाणे,कांगड़ा सेमले, मीडिया प्रभारी किरण जगताप, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश वास्कले को संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु दायित्व सौंपे गए।इनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका पुष्पहार से स्वागत किया है।साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस बड़वानी जिला कांग्रेस कमेटी ने पानसेमल ब्लॉक में मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया हे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बड़वानी जिला प्रभारी विधायक डॉ श्रीमती झूमा सोलंकी राजपुर विधायक गृहमंत्री वाला बच्चन एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की सहमति से मंडलों की सेक्टर वाइज नियुक्ति की गई। रविवार प्राप्त जानकारी अनुसार मंडल सेक्टर अध्यक्ष के रूप में पंकज शितोले,बाबूलाल मौर्य,संजय नावडे,सरफराज कुरैशी,गोरख बोरसे,पप्पू राठौर, अशोक पवार,शुभम शितोले, दिलीप नियुक्त किए हैं।नियुक्ति पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।कार्यकारिणी के नवीन पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है, तथा संगठन की मजबूती के हर संभव प्रयास हेतु संकल्प लिया है।इस दौरान PCC सदस्य अजय मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रवि पाटिल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाषराव शितोले,अनूप पवार सहित अन्य उपस्थित रहे।
