मुर्मु ने एल मुरूगन का केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार किया

नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसदीय राज्य मंत्री डा. एल मुरुगन का केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर डा. मुरुगन का केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि डा. मुरुगन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं।
डा. मुरुगन सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री भी हैं। वह तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह अप्रैल 2024 में राज्य सभा के लिए दोबारा चुने गये थे।

.....

Next Post

एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति के आवेदनों का समय पर सत्यापन सुनिश्चित करें राज्य: शिक्षा मंत्रालय

Thu Oct 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के प्रभावी कार्यान्वयन और छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए राज्यों को शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के आवेदनों का समय पर पंजीकरण और सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया […]

You May Like

Play sound