
सिंगरौली । पुलिस चौकी सासन के काम गांव में मरूम का परिवहन कर रहे एक मासूम बालक खेलते समय ट्रैक्टर टायर के चपेट में आ गया। जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काम निवासी अजय पनिका पिता बाबादीन पनिका उम्र 8 वर्ष खेल रहा था कि एक ट्रैक्टर के चपेट में आ गया, जहां उसे उपचार के लिए अस्पाल ले जाया जा रहा था कि उसकी मौत हो गई। बालक के परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करते हुये ट्रैक्टर को जप्त कर चालक की तलाश में जुट गई है।
