दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की

नयी दिल्ली (वार्ता) दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सभी श्रेणियों के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की। ये नई दरें एक अप्रैल, 2025 से लागू होंगी।

इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी महंगाई को ध्यान में रखते हुए की गई है जिससे श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

श्रम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी को 18,066 रुपये से बढ़ाकर अब 18,456 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह अर्द्व कुशल श्रमिक की मासिक मजदूरी को 19,929 रुपये से बढ़ाकर 20,371 रुपये प्रतिमाह कर दिया है तथा कुशल श्रमिक की मजदूरी 21,917 रुपये से बढ़ाकर 22,411 रुपये कर दी गई है।

Next Post

कोरबा जिले में हड़ताल पर बैठे सचिव का निधन

Wed Apr 16 , 2025
कोरबा (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हड़ताल पर बैठे सचिव राजकुमार कश्यप की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाने सचिव क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे थे जिसमें शासकीयकरण प्रमुख मांग है। जानकारी के मुताबिक सचिव की अचानक बिगड़ […]

You May Like