कंप्यूटर पर यूनिकोड के प्रयोग पर हिंदी कार्यशाला

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय के महाप्रबंधक कार्यालय में बुधवार को अधिकारियों के लिए ‘कंप्यूटर पर यूनिकोड एवं मानक फोंट का प्रयोग’ विषय पर हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मुख्य राजभाषा अधिकारी आशुतोष के निर्देशन में हुई कार्यशाला में अधिकारियों को कंप्यूटर पर राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के बाद राजभाषा प्रश्नमंच भी आयोजित हुआ, जिसमें चार विभाग प्रमुखों सहित 21 अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य राजभाषा अधिकारी आशुतोष ने कहा कि ई-ऑफिस के माध्यम से सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग पहले की तुलना में अधिक सरल हुआ है।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से दैनिक शासकीय कार्यों में अधिकाधिक हिंदी का प्रयोग करने और राजभाषा संबंधी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रश्नमंच जैसे आयोजन हिंदी के ज्ञान को रोचक ढंग से आत्मसात करने का अवसर देते हैं, लेकिन इनकी वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हिंदी का प्रयोग नियमित सरकारी कामकाज में भी बढ़े।

Next Post

अपर महाप्रबंधक सहित 72 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

Wed Sep 30 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में बुधवार को अपर महाप्रबंधक पी.के. खत्री और प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक एम.के. गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक, प्रधान मुख्य विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी और स्वस्थ, सुखद […]

You May Like