जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बने अंकलेश्वर, सचिव जितेन्द्र निर्वाचित, आरती कोषाध्यक्ष

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव मे डॉक्टर अंकलेश्वर दुबे अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। डॉक्टर दुबे ने आठ मतो के अंतर से निकटतम प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को संघ की कार्यकारिणी के लिए मतदान संपन्न हुआ था और पहली बार 91 प्रतिशत मतदान हुआ। आज शनिवार की सुबह मतगणना शुरू हुई और दोपहर बाद कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियो की घोषणा कर दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी केके दुबे और उप निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता महेश नेमा ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर अंकलेश्वर दुबे को 573 मत प्राप्त हुए और निर्वाचित घोषित किए गए। वही निकटतम प्रत्याशी संजय द्विवेदी को 565, रामदास राज को 203 और के के राय केवल 09 मत हासिल कर सके। उपाध्‍यक्ष पद पर रश्मि तनेजा को 800 और मेहजबीन अली को 540 मत प्राप्त हुए और तनेजा निर्वाचित घोषित की गई। सचिव पद पर जितेन्द्र राठौर को 478 मत प्राप्त हुए और निर्वाचित घोषित किए गए। निकटतम प्रत्याशी दुष्यंत मिश्रा 312 मत हासिल कर सके। सहसचिव पद पर पुरूष वर्ग से अरविंद नेमा 565 मत हासिल कर निर्वाचित घोषित किए गए और सहसचिव महिला वर्ग से ऐनी गोस्वामी 561 मत हासिल कर निर्वाचित घोषित हुई। कोषाध्यक्ष पद पर आरती जैन ने 732 मत प्राप्त कर जीत हासिल की और निकटतम प्रत्याशी रजनी ठाकुर को 613 मत प्राप्त हुए। सह कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर विनोदे 458 मत हासिल निर्वाचित घोषित किए गए। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अमित मिश्रा 526 मत हासिल कर निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य महिला वर्ग से सुमिता विश्वे 678 और पुरूष वर्ग से आकाश उपाध्याय 523, करण जैन 635 ,रजत बोहरे 532 और सुदर्शन तिवारी 478 मत हासिल कर निर्वाचित घोषित किए गए।

Next Post

उल्दन बांध ओवरफ्लो: सागर-धामोनी समेत कई मार्ग जलमग्न, सुरक्षा के लिए डायवर्जन प्लान जारी

Sat Aug 22 , 2026
सागर। सागर जिले के बंडा वृहद सिंचाई परियोजना अंतर्गत निर्मित उल्दन बाँध में मध्य रात्रि में बारिश के जल का स्तर क्रस्ट लेवल (451 मी.) से अधिक हो जाने के कारण बाँध ओवरफ्लो होना प्रारंभ हो गया है। जिसके फलस्वरूप बाँध के पीछे वाला अस्थायी मार्ग एवं सागर-धामोनी मार्ग पर […]

You May Like