
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर महानगर कार्यालय मुखर्जी भवन में श्री गणेशजी विराजमान हैं। आज मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने पूजन में शामिल होकर श्रीजी की आरती की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने श्री गणेश जी के भजनों का गायन भी किया। वहीं श्री गणेश जी आरती 11 डमरूओ के बजाए गये शंख ध्वनि से की गई।
इस अवसर पर श्री गणेश जी की आरती में शामिल होने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सौलंकी, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री विनय जैन, राजू पलैया, कनवर मंगलानी, सुधीर गुप्ता, जीडीए के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलिमा शिंदे, धर्मेंद्र आर्य, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह जादौन, सुघर सिंह पवैया, नन्हे सिंह कुशवाह, संजीव पोतनीस, राज भौंड सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
