धनखड़ ने किया बापू को नमन

नयी दिल्ली 30 जनवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा कि उनके मूल्य न केवल भारतीयों को बल्कि पूरे विश्व समुदाय को प्रेरित करते हैं।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है।

श्री धनखड़ ने कहा, “ महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्य तिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।” उन्होंने कहा कि सत्य एवं अंहिसा का बापू का दर्शन हमारे सभ्यतागत मूल्यों से प्रेरित है। इसने न केवल हमारे स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष को दिशा दी बल्कि वैश्विक स्तर मानव गरिमा, आत्म निर्णय और स्वतंत्रता के आंदाेलनों को भी प्रेरित किया है। बापू के स्वदेशी और ग्राम स्वराज के विचार विश्व के समकालीन परिदृश्य में प्रासंगिक बने हुए हैं।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि बापू की शिक्षायें और सिद्धांत भारत को प्रगति, विकास और सौहार्द की ओर प्रेरित करते रहेंगे।

 

Next Post

महाकुम्भ में सात हजार आयु रक्षा किट का वितरण

Thu Jan 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 जनवरी (वार्ता) प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 में राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों के दल ने सात हजार स्वच्छता कर्मियों, पुलिस एवं श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य वर्धक ‘आयु रक्षा किट’ वितरित की है। संस्थान की निदेशक प्रो.(डाॅ.) सुजाता कदम ने गुरुवार को यहां बताया कि […]

You May Like