MP छतपुर, बैतूल,खंडवा,खरगोन और हरदा में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट

भोपाल:मप्र के बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, धार रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना,अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, नीवाड़ी सहित जिलों में रविवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है. प्रदेश में बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है. इन जिलों में विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है.

इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही रायसेन, विदिशा, सतना, नर्मदापुरम, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर सहित जिलों में बारिश होती रहेगी. इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. प्रदेश में फिलहाल 14 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना पूर्व में जताई गई है.

Next Post

जौरा कस्बे में कछुआ की तस्करी का मामला सामने आया

Sun Jul 13 , 2025
मुरैना: जौरा कस्बे में कछुआ की तस्करी का मामला सामने आया है। एसटीएफ ग्वालियर एवं वन विभाग की टीम ने तीन से चार लोगों को पकड़ा भी है। चर्चा यह भी है कि यह लोग घड़ियाल तस्कर भी हो सकते हैं। एसटीएफ एवं वन विभाग के कोई भी अधिकारी जानकारी […]

You May Like