दमोह:दमोह के दो दिवसीय प्रवास के दौरान पंचायत व ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को जनपद पंचायत पथरिया के ग्राम झागर बालाकोट में विशाल सरोवर के तट पर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भगवान गणेश की 18 भुजाओं वाली विलक्षण प्रतिमा के दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सम्राट अशोक काल से जुड़ा है इतिहास
इस मंदिर परिसर से सम्राट अशोक के काल के शिलालेख और प्राचीन खंडित मूर्तियां प्राप्त हुई थीं। मान्यता है कि अपने भारत भ्रमण के दौरान सम्राट अशोक ने इस स्थान पर पड़ाव डाला था।
ग्रामीणों ने कराया था पुनर्निर्माण
सन् 1990 में ग्रामीणों ने जनसहयोग और श्रमदान के माध्यम से इस मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण कराया था।इस अवसर पर महाराष्ट्र से आए गोपाल, बेटी प्रतिज्ञा, सुशील गुप्ता, गोपाल पटेल, पुष्पेंद्र पटेल साथ रहे।
