
ग्वालियर। ग्वालियर के अज्ञात व्यक्ति का जिला दमोह अंतर्गत बटियागढ़ थाना के बेलखेड़ी गांव में शव मिला है। अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, सुनने में आया है कि मृतक ग्वालियर के मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति है। उसकी जेब से एक टिकट निकला है जो ग्वालियर से लिया गया था। अभी उसका शव बटियागढ़ थाना में सुरक्षित रखवाया गया है।
