सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन करेंगे कल मोदी, 600 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

नयी दिल्ली 16 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को यहां यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को संबोधित भी करेंगे। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 17 से 19 सितंबर तक ‘सिलिकॉन से सिस्टम: इकोसिस्टम का निर्माण’ थीम पर आयोजित होगा। इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से जुड़ी 600 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। सम्मेलन में भारत और दुनिया की कंपनियां, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान और छात्र हिस्सा लेंगे।  इसका फोकस भारत में सहयोग, निवेश, नवाचार और प्रतिभा विकास को आगे बढ़ाने पर होगा। सम्मेलन में डिस्प्ले उद्योग में प्रगति, सहयोग और संयुक्त उपक्रमों के लिए छह देश स्तरीय बैठकें और महिलाओं के नेतृत्व से जुड़ा एक मंच भी होगा।
सेमीकॉन इंडिया 2026 में सेमीकंडक्टर सामग्री, उपकरण और चिप डिजाइन से लेकर निर्माण, एडवांस्ड पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम तक पूरी वैल्यू चेन दिखाई जाएगी। ‘सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स’ वैल्यू चेन एक्सपीरियंस के जरिए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की पूरी यात्रा प्रदर्शित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसमें 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से अधिक अधिकारी और 150 से ज्यादा वक्ता शामिल होंगे। प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड्स, सिंगापुर और स्वीडन के छह कंट्री पवेलियन होंगे। इसके अलावा 12 राज्य बूथ, स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी होंगे।

.....

Next Post

ट्रेन में मोबाइल छीनने के प्रयास में यात्री को चाकू मारा

Wed Sep 16 , 2026
मक्सी: इंदौर से देवास के बीच रणथंभौर एक्सप्रेस के एस-5 कोच में एक यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान बदमाश ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यात्री कमल सत्यनारायण पारिख (33) ट्रेन में यात्रा कर रहे […]

You May Like