हजारों हेक्टेयर में होने वाले धनिया का रकबा सिमटा

ब्यावरा: लगभग एक दशक पूर्व तक रबि सीजन में धनिया उपज का रकबा ब्यावरा विकासखंड में 15 हजार हैक्टर से अधिक में हुआ करता था, मंडी में धनिया की आवक के दौरान समूचे वातावरण में धनिया की महक होती थी. किंतु प्राकृतिक विपदा सहित अन्य व्यवहारिक दिक्कतों के कारण धनिया को होने वाले नुकसान को देखते हुए इसका रकबा दिनों दिन घटने लगा. आज हालात यह है कि हजारों हैक्टर में जिस धनिया की पैदावार होती थी अब उसका रकबा नाममात्र सैकड़ो हैक्टर में सिमटकर रह गया है.
वर्ष 2024-25 में धनिया का रकबा 3200 हैक्टर मेें था जो इस बार अनुमानित तौर पर लगभग 2500 हैक्टर तक पहुंच पाएगा. जानकारों के अनुसार दस वर्ष पूर्व तक ब्यावरा विकासखंड में धनिया का रकबा 15 हजार हैक्टर से अधिक हुआ करता था. लेकिन साल दर साल इसका रकबा कम होने लगा.
कोहरे, शीतल लहर से झुलस जाता है धनिया
विगत वर्षो में कई बार शीत लहर चलने, घने कोहरे के कारण धनिया फसल झुलसने से काफी नुकसान पहुंचा है. इस तरह प्राकृतिक प्रकोप धनिया पर कहर बनकर बरपा है.
क्लब ग्राउण्ड में लगाना पड़ती थी मंडी
क्षेत्र में धनिया की पैदावार कितनी अधिक होती थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब फसल कटाई के बाद धनिया स्थानीय कृषि मंडी में विक्रय के लिए लाया जाता था तो बम्पर आवक के चलते मंडी में जगह कम पडऩे पर समीप क्लब ग्राउण्ड के मैदान पर मंडी वाहनों को लगाकर मंडी करना पड़ती थी. अत्यधिक आवक के कारण दो-दो दिन तक इंतजार करना पड़ता था.
सरसों का रकबा बढ़ा
धनिया फसल का रकबा घटने पर इसकी जगह गेहूं, सरसों की बोवनी की जाने लगी. इस बार सरसों का रकबा बढऩे के आसार है. एक और कारण यह भी देखा जा रहा है कि एक-डेढ़ दशक पूर्व तक पानी की कमी के चलते गेहूं फसल का रकबा कम होकर धनिया का रकबा अधिक था. अब डेम निर्माण के चलते पानी की उपलब्धता को देखते हुए गेहूं का रकबा बढ़ा है. जबकि काफी नाजुक मानी जाने वाली धनिया फसल से दूरी बनाते हुए इसकी जगह गेहूं, सरसों का रकबा बढऩे लगा.

Next Post

जियो के सभी 5जी यूजर्स के लिए 18 महीने तक नि:शुल्क जेमिनआई 3 एक्सेस

Wed Nov 19 , 2025
मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने बुधवार से अपने सभी 5जी यूजर्स के लिए जियो जेमिनआई प्रो प्लान बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस प्लान में गूगल के नये और एडवांस जेमिनआई 3 मॉडल को शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स को और […]

You May Like