गांवों में बड़ा हादसा ना हो इसलिए कंडे और नरवाई बुझा रही है दमकल 

मुलताई। क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों द्वारा जलाई जा रही नरवाई की आग सहित पशु चारा बुझाने मे जितने की देवी नही उतने की पूजा कहावत चरितार्थ करना पड़ रहा और वह इसलिए की आगजनी से ग्राम मे कोई बड़ा हादसा घटित नहीं जाए। जिससे नगर की जनता के टैक्स का पैसा दमकल के डीजल एवं कर्मचारियों पर खर्च हो रहा है, जबकि नरवाई जलाने वालों पर अपराध दर्ज किया जाना चाहिए, वही शासकीय कार्यालयों मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन साधारण से ईधन, ऊर्जा बचाने की अपील का पालन होना चाहिए। फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया सोमवार को भी ग्राम बाड़ेगांव मे सुखपाल सिंह सिसोदिया के मकान के पीछे खलियान मे रखे मक्का के कड़वे एवं गोबर के कंडे मे आग लग गई, सूचना मिलने पर नगरपालिका की दमकल टीम मे शामिल चालक मनोज सिंह एवं फायरमेन गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

Next Post

अंकुश बहुगुणा के साथ हुई घटना पर भड़कीं कुब्रा सैत, बोलीं – “लोगों को अपनी जिंदगी जीने दो”

Mon May 18 , 2026
मुंबई, 18 मई (वार्ता) अभिनेत्री कुब्रा सैत ने कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा के साथ लंदन में हुई कथित होमोफोबिक घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से संवेदनशीलता और स्वीकार्यता दिखाने की अपील की है। हाल ही में अंकुश बहुगुणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि […]

You May Like