सड़क दुर्घटना मे दो की मौत

सागर। सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत काचरी के मदनपुरा निवासी जुझार सिंह ठाकुर और कार्तिकेय सिंह ठाकुर एवं अंश ठाकुर का मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमे दो लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं एक अभी गंभीर रूप से सागर के निजी अस्पताल में भर्ती है। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया को फोन पर सूचना मिलते ही वे तत्काल ही अस्पताल पहुंचे। घायल बच्चे का डॉक्टर से हाल-चाल जाना एवं मृतक हुए दो लोगों के परिवार को ढांढस बंधाया एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Next Post

स्कूली बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री

Sun Jul 6 , 2025
सीहोर. हैदराबाद राज्य आर्य सत्याग्रह व भोपाल राज्य विलीनीकरण आंदोलन के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, पूर्व भोपाल राज्य विधानसभा के सचेतक, भोपाल राज्य की प्रथम आर्य कन्याशाला संस्थापक,जिले की पत्रकारिता के पितृपुरूष गांधीवादी स्व.हरिकृष्णसिंह मंत्री की 42 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किया गया. उनकी स्मृति में अनेक कार्यक्रम […]

You May Like