जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत वार्ड न.11 मेंं निर्माणाधीन ईदगाह की दीवार तत्वों ने गिरा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक अमजद खान निवासी वार्ड न. 05 पठानी मोहल्ला सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिल्डिंग निर्माण की ठेकेदारी करता है। करीब डेढ़ साल पूर्व से वार्ड न.11 सिहोरा में ईदगाह निर्माण का काम चल रहा है.
जिसकी देखभाल उसके व्दारा की जा रही है। बीती रात 9:45 बजे ईदगाह तरफ गया था तो देखा की ईदगाह के अन्दर की एक दिवाल गिरी थी। अज्ञात व्यक्ति ने ईदगाह की दिवाल गिरा दिया है तभी दूर से देखा तो तीन लडके जिनकी उम्र करीबन 25-30 वर्ष की होगी देखकर ग्लोरियस स्कूल तरफ भाग गए। ईदगाह की दिवाल टूटने से 10000 हजार रूपये का नुकसान हुआ है।
